Sign In
/
/
रामनगर में स्वर्गीय राजकुमार स्मृति संभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज,मैहर विधायक ने किया उद्घाटन

रामनगर में स्वर्गीय राजकुमार स्मृति संभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज,मैहर विधायक ने किया उद्घाटन

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Jan 6, 2025, 3:22 PM IST

Updated On: Jan 7, 2025, 7:10 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

The Khabrilal News India Desk: खेलों को बढ़ावा देने और क्षेत्र के युवाओं में उत्साह जगाने के उद्देश्य से रामनगर में स्वर्गीय राजकुमार स्मृति संभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
रामनगर के आजाद मैदान में आयोजित स्वर्गीय राजकुमार स्मृति संभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं और फुटबॉल को किक मारकर खेल की शुरुआत की।

Advertisement

16 वर्षो से चल रहा आयोजन

रामनगर के आजाद मैदान मे फुटबॉल खेल को समर्पित एक अनूठा उत्सव 16 वर्षों से आयोजित किया जा रहा और इस वर्ष भी अपने पूरे जोश और उमंग के साथ ये उत्सव शुरू हो गया है। इस टूर्नामेंट ने खेल प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाई है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनगर में संभाग स्तरीय स्वर्गीय राजकुमार स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह का मैच मैहर और रामपुर की टीम के बीच खेला गया जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टूर्नामेंट में इस बार 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें रामनगर क्षेत्र के युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Tag
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू