Sign In
/
/
विदिशा: तीसरी मंजिल की बालकनी में गुटखा थूकना बुजुर्ग को पड़ा भारी; 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

विदिशा: तीसरी मंजिल की बालकनी में गुटखा थूकना बुजुर्ग को पड़ा भारी; 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Oct 26, 2026, 1:07 PM IST

Updated On: Oct 26, 2026, 1:36 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
गंजबासौदा/विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। शहर के गायत्री नगर में तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े होकर गुटखा थूक रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट (11 केवी) की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनका शव मकान की लोहे की रेलिंग पर ही लटका रह गया।

किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर हुआ हादसा, छतरपुर के रहने वाले थे मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से छतरपुर के रहने वाले 65 वर्षीय प्रभुलाल गुप्ता गंजबासौदा के वार्ड क्रमांक 6 स्थित गायत्री नगर में पिछले 10 वर्षों से किराए के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह मकान की तीसरी मंजिल की बालकनी या छज्जे पर खड़े होकर गुटखा थूक रहे थे, तभी वहां से बेहद करीब से गुजर रहे एचटी (HT) तार की चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने लाइन बंद कराई, जिसके बाद शव को नीचे उतारा जा सका।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, खतरनाक बिजली लाइनों को हटाने की उठाई मांग

इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि रिहायशी इलाकों और मकानों के इतने करीब से गुजर रही 11 केवी की खतरनाक हाईटेंशन लाइनों को हटाने के लिए कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू