Sign In
/
/
मैहर: अमरपाटन में 30 शीशी नशीली कफ सिरप बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट के आदेश पर सतना केंद्रीय जेल भेजा गया

मैहर: अमरपाटन में 30 शीशी नशीली कफ सिरप बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट के आदेश पर सतना केंद्रीय जेल भेजा गया

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Oct 26, 2026, 1:02 PM IST

Updated On: Oct 26, 2026, 1:02 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर/अमरपाटन : मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बेचने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महीनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक पटेल उर्फ कश्यप (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर थोक भाव में नशीली कफ सिरप सप्लाई करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सतना केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

29 जुलाई को रोजी सिद्दीकी के घर से मिली थीं 30 शीशियां, पूछताछ में सामने आया था दीपक का नाम

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपाटन पुलिस ने गत 29 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रोजी सिद्दीकी के घर की छत पर दबिश दी थी। उस दौरान पुलिस ने मौके से ‘ONEREX’ कफ सिरप की 30 संदिग्ध शीशियां जब्त की थीं। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी रोजी सिद्दीकी ने खुलासा किया था कि उसे यह नशीली कफ सिरप दीपक पटेल उर्फ कश्यप ने उपलब्ध कराई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

थाना प्रभारी साधना कठेल के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी, जांच जारी

 

थाना प्रभारी साधना कठेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागकशी करते हुए 25 अक्टूबर को आरोपी दीपक पटेल को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने रोजी सिद्दीकी को कफ सिरप देने की बात कबूल कर ली है। पुलिस अब इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि दीपक यह नशीली सिरप कहां से और किस नेटवर्क के जरिए लेकर आता था तथा इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू