Sign In
/
/
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मैहर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन घंटाघर पर पुतला फूंका, पुलिस से तीखी झड़प कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी मैहर बंद की चेतावनी

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मैहर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन घंटाघर पर पुतला फूंका, पुलिस से तीखी झड़प कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी मैहर बंद की चेतावनी

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Sep 30, 2026, 6:10 PM IST

Updated On: Sep 30, 2026, 7:37 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर : मैहर शहर में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। घंटाघर चौराहे पर जमा हुए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान पुतला छीनने और आग बुझाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक झूमाझटकी व तीखी बहस हुई। पुलिस के पानी डालने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीछे धकेलते हुए पुतला दहन कर दिया।
घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक 2 किमी पैदल मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता
पुतला दहन के उपरांत कांग्रेसियों ने घंटाघर चौराहे से कलेक्ट्रेट परिसर तक करीब 2 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचते ही उग्र कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश करने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने मशक्कत के बाद रोका। इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम (ADM) रोशन राय को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सीएसपी महेंद्र सिंह, कोतवाली टीआई अभिषेक सिंह परिहार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मांगें न मानने पर दो दिवसीय ‘मैहर बंद’ का अल्टीमेटम
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनावों में निष्पक्षता बहाल करने के लिए है। वहीं प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने चेतावनी दी कि यदि सीईसी ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कांग्रेस मैहर जिले को दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद कराएगी। इस उग्र प्रदर्शन में कांग्रेस प्रभारी डॉ. रश्मि सिंह और रामनिवास उरमलिया समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल रहे।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू