Sign In
/
/
एक्शन मोड में मैहर के नवागत टीआई: पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे अभिषेक सिंह परिहार, 11 बजते ही शटर गिराने का दिया अल्टीमेटम!

एक्शन मोड में मैहर के नवागत टीआई: पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे अभिषेक सिंह परिहार, 11 बजते ही शटर गिराने का दिया अल्टीमेटम!

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 30, 2026, 1:36 PM IST

Updated On: Sep 30, 2026, 1:36 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर : मैहर शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नवागत कोतवाली थाना प्रभारी (TI) अभिषेक सिंह परिहार मंगलवार रात पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे। टीआई ने दल-बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौक-चौराहों और रेलवे स्टेशन परिसर का पैदल भ्रमण कर रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
रात 11 बजे के बाद अनावश्यक दुकानें खुली रहने पर होगी कार्रवाई
भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए व्यापारियों से रात 11 बजे तक अनिवार्य रूप से दुकानें बंद करने की समझाइश दी। टीआई ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद दुकानें खुली पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
संदिग्धों की चेकिंग और रात्रिकालीन गश्त तेज
पैदल मार्च के दौरान टीआई अभिषेक सिंह परिहार ने देर रात बेवजह सड़कों पर घूमने वाले युवकों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों से पूछताछ की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सघन चेकिंग और रात्रिकालीन गश्त (Night Patrol) बढ़ाने के निर्देश दिए। नवागत थाना प्रभारी की इस सक्रियता से शहरवासियों में सुरक्षा का अहसास बढ़ा है, वहीं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू