Sign In
/
/
किसके सिर सजेगा जनपद सदस्य का ताज? वार्ड 07 में 29 सितंबर को मतदान, 4 पंचायतों की जनता करेगी फैसला

किसके सिर सजेगा जनपद सदस्य का ताज? वार्ड 07 में 29 सितंबर को मतदान, 4 पंचायतों की जनता करेगी फैसला

[inb_subtitle]

विज्ञापन

महफूज खान

Published On: Sep 27, 2026, 4:59 PM IST

Updated On: Sep 27, 2026, 7:38 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर/रामनगर : मैहर जिले के विकासखंड रामनगर अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 07 में जनपद सदस्य पद का चुनाव अब अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। आगामी 29 सितंबर (रविवार) को वार्ड की चार प्रमुख ग्राम पंचायतों— गजास, पुरैना, मसमासी और देवरीकलां के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। मतदान की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनावी शोर थमने के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में कैद होने जा रहा है।
शिक्षक बनाम ग्रामीण पृष्ठभूमि: भोई कोल और श्रीनिवास सनाढ्य में सीधा मुकाबला
जनपद पंचायत की इस सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। मुकाबले में अलग-अलग सामाजिक और पेशागत पृष्ठभूमि से आने वाले उम्मीदवार आमने-सामने हैं। मैदान में भोई कोल और श्रीनिवास सनाढ्य अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एक ओर जहां सेवानिवृत्त शिक्षक की प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि चुनावी मैदान में है, वहीं दूसरी ओर श्रम, जमीन और ग्रामीण सरोकारों से जुड़े प्रत्याशी मजबूती से ताल ठोक रहे हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने चारों ग्राम पंचायतों में तूफानी जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
11 मतदान केंद्रों पर होगा फैसला, क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज
वार्ड क्रमांक 07 में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कुल 11 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर चारों पंचायतों के हजारों मतदाता यह फैसला सुनाएंगे कि जनपद पंचायत में उनकी समस्याओं और विकास की आवाज किस जनप्रतिनिधि के माध्यम से पहुंचेगी। 29 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतों की गिनती के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि जनता ने किसके सिर पर जनपद सदस्य का ताज सजाया है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू