Sign In
/
/
सतना में फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की जमीन हड़पने का भंडाफोड़: खरीदार और फर्जी गवाह समेत 3 गिरफ्तार; जेल भेजे गए आरोपी

सतना में फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की जमीन हड़पने का भंडाफोड़: खरीदार और फर्जी गवाह समेत 3 गिरफ्तार; जेल भेजे गए आरोपी

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 25, 2026, 12:31 PM IST

Updated On: Sep 25, 2026, 12:31 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना : सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की बेशकीमती पैतृक जमीन की कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी रजिस्ट्री कराने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जबलपुर निवासी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन खरीदने वाले भू-माफिया, दलाल और फर्जी गवाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस फर्जीवाड़े में शामिल मुख्य षड्यंत्रकारियों और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।
जबलपुर की महिला की जमीन, खसरे में बदला नाम
नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जबलपुर निवासी निरुपमा गंगवानी पति टंडनदास उर्फ हरगुन दास ने 20 सितंबर को कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी रघुराजनगर तहसील के कोलगवां स्थित आराजी नंबर 290/1, 16/1 रकबा 0.0227 हेक्टेयर की पैतृक भूमि पर आरोपियों की बुरी नजर थी। पीड़िता के सतना से बाहर रहने का फायदा उठाकर आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा और वर्ष 2006-07 के राजस्व रिकॉर्ड (खसरा) में हेरफेर कर निरुपमा गंगवानी की जगह ‘निलयमा गंगवानी’ नाम दर्ज करा दिया।
अज्ञात महिला को असली मालकिन बताकर करा ली फर्जी रजिस्ट्री
नाम बदलने के बाद आरोपियों ने जालसाजी की हदें पार करते हुए एक अज्ञात महिला को असली भू-स्वामी बनाकर रजिस्ट्रार कार्यालय में खड़ा कर दिया। फर्जी दस्तावेजों और महिला की फोटो का इस्तेमाल कर ई-पंजीकरण (E-Registration) के जरिए करोड़ों की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। शिकायत की जांच के बाद कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जमीन कारोबारी, दलाल और फर्जी गवाह गिरफ्तार
कोलगवां पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में शैलेन्द्र सिंह परिहार (48, निवासी अयप्पा नगर बांधवगढ़ कॉलोनी), सुरजीत सिंह (45, निवासी भटनवारा) और प्रमोद पांडेय (43, निवासी नई बस्ती भल्ला फार्म) शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, शैलेन्द्र जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता है, जबकि सुरजीत दलाली का काम करता है जिसने फर्जी महिला को खड़ा कर कूटरचित कागज तैयार करवाए थे। वहीं प्रमोद पांडेय ने इस पूरे फर्जीवाड़े में झूठे गवाह की भूमिका निभाई थी। पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की तलाश लगातार जारी है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू