Sign In
/
/
मैहर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: फार्मर रजिस्ट्री और फसल गिरदावरी में लापरवाही पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी का कड़ा रुख; 8 तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

मैहर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: फार्मर रजिस्ट्री और फसल गिरदावरी में लापरवाही पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी का कड़ा रुख; 8 तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

[inb_subtitle]

विज्ञापन

महफूज खान

Published On: Sep 9, 2026, 12:09 AM IST

Updated On: Sep 9, 2026, 8:29 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर: मैहर जिले में मध्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले अभियानों में लापरवाही बरतने वाले राजस्व अधिकारियों पर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत जिले में जारी ‘फार्मर रजिस्ट्री’ और ‘फसल गिरदावरी’ कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। काम में ढिलाई बरतने वाले मैहर, अमरपाटन और रामनगर तहसील के कुल 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ सूचना पत्र (Show Cause Notice) जारी कर 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी
मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी।

इन अधिकारियों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिले के जिन राजस्व वृत्तों में खराब प्रदर्शन पाया, उनके जिम्मेदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया है:
  • मैहर तहसील: तहसीलदार मैहर, नायब तहसीलदार अमदरा, नायब तहसीलदार नादन एवं नायब तहसीलदार बदेरा।
  • अमरपाटन तहसील: तहसीलदार अमरपाटन एवं नायब तहसीलदार ताला।
  • रामनगर तहसील: तहसीलदार रामनगर, नायब तहसीलदार बड़वार एवं नायब तहसीलदार झिन्ना।

3 दिवस में जवाब न देने पर होगी एकपक्षीय दंडात्मक कार्रवाई

जारी नोटिस में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी नोटिस प्राप्ति की तिथि से 03 दिवस के भीतर अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करें। यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि संबंधित अधिकारियों को अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है और उनके खिलाफ नियमानुसार एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा एवं प्रशासनिक नोटिस का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
मुख्य विषय खरीफ 2026-27 फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल गिरदावरी समीक्षा
कारण निर्धारित लक्ष्य से कम प्रगति व कार्य में सुस्ती
कार्रवाईकर्ता श्रीमती बिदिशा मुखर्जी (कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, मैहर)
प्रभावित क्षेत्र/अधिकारी मैहर, अमदरा, नादन, बदेरा, अमरपाटन, ताला, रामनगर, बड़वार व झिन्ना
समय-सीमा नोटिस प्राप्ति के 3 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण

अधीनस्थ पटवारियों और RI के कार्यों की मॉनिटरिंग के निर्देश

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री और फसल गिरदावरी सीधे किसानों के कल्याण और शासकीय योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण कार्य हैं। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी है कि वे अपने अधीनस्थ राजस्व निरीक्षकों (RI) और पटवारियों के कार्यों की रोजाना समीक्षा करें और लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराएं।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू