Sign In
/
/
विभाजन विभीषिका दिवस पर सीएम मोहन यादव ने किया भारत माता को नमन, तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

विभाजन विभीषिका दिवस पर सीएम मोहन यादव ने किया भारत माता को नमन, तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Updated On: Aug 14, 2026, 7:02 PM IST

Published On: Aug 14, 2026, 7:12 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

भोपाल। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक पहुंचकर भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया और स्वतंत्रता संग्राम एवं देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी डिजिटल सामग्री का अवलोकन किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को शौर्य स्मारक तिराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा भारत माता चौराहा (डिपो चौराहा) तक पहुंची।

विभाजन विभीषिका दिवस पर सीएम ने दिया एकता का संदेश

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस देश के इतिहास के उस दर्दनाक दौर को याद करने का अवसर है, जब भारत के विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा।

विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस देश के इतिहास के उस दर्दनाक दौर को याद करने का अवसर है, जब भारत के विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर-बार छोड़कर भारत और पाकिस्तान की ओर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि उस समय लोगों ने जो पीड़ा और कठिनाइयां झेलीं, उन्हें याद कर आज भी मन व्यथित हो उठता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास की इस त्रासदी से सीख लेते हुए देशवासियों को एकता, भाईचारे और अखंड राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

हर घर तिरंगा’ अभियान बना राष्ट्रभक्ति का उत्सव

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान देशभर में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन चुका है।

उन्होंने कहा कि हर राज्य, नगर और जिले में तिरंगा शान से लहरा रहा है। 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासी स्वतंत्रता दिवस के गौरव और राष्ट्रीय भावना को और मजबूत कर रहे हैं।

विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और युवा देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय के साथ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारत अपनी धाक और साख के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही सभी देशवासियों की कामना है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है।

विभाजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि उस समय कांग्रेस और अंग्रेज चाहते तो बंटवारा टाला जा सकता था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अतुलनीय

 

भोपाल में लेखक तुहिन सिन्हा की किताब का हिंदी संस्करण लॉन्च: CM डॉ. मोहन यादव ने की सराहना; नक्सल-मुक्त भारत के अभियान पर आधारित है पुस्तक

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू