Sign In
/
/
जन चौपाल में पहुंची,एडिशनल एसपी, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक

जन चौपाल में पहुंची,एडिशनल एसपी, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Updated On: May 27, 2026, 7:48 AM IST

Published On: May 27, 2026, 7:57 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

रामनगर थाना क्षेत्र के गुलबार गुजारा गांव में पुलिस द्वारा “पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एडिशनल एसपी चंचल नागर ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें कानून व्यवस्था एवं अपराधों से बचाव को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियमों और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।


एडिशनल एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, महिला उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की भी अपील की। कार्यक्रम में थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने ग्रामीणों को पुलिस हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। वहीं महिला डेस्क प्रभारी लक्ष्मी बागरी ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के बारे में बताया।


इस दौरान एसआई आकाश बांगडे, एसआई समरजीत कोल, भागचंद कुशराम, सरपंच किरण सिंह, सुधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद स्थापित कर अपराध मुक्त समाज का निर्माण करना है।

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू