Sign In
/
/
टिहरी गढ़वाल बस हादसा: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी विश्वनाथ सेवा बस; 8 राज्यों के 9 यात्रियों की मौत, 25 घायल

टिहरी गढ़वाल बस हादसा: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी विश्वनाथ सेवा बस; 8 राज्यों के 9 यात्रियों की मौत, 25 घायल

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Nov 17, 2026, 11:13 PM IST

Updated On: Nov 17, 2026, 11:13 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
ऋषिकेश/टिहरी: उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया है। हरिद्वार से जोशीमठ यात्रियों को लेकर जा रही ‘विश्वनाथ सेवा’ की एक बस (संख्या UK09PA-9779) गूलर पुल के पास अनियंत्रित होकर करीब 120 फीट (100 मीटर) नीचे गहरी खाई और गूलर गाड़ (नदी) में जा गिरी। इस भयानक हादसे में चालक और परिचालक सहित कुल 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 25 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
आठ राज्यों के श्रद्धालु थे सवार, कागजात और फिटनेस थी पूरी
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 34 लोग सवार थे, जो देश के अलग-अलग आठ राज्यों—उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते थे। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एआरटीओ (ARTO) जेएस मिश्रा के मुताबिक, बस की फिटनेस 25 अक्टूबर 2028 तक और इंश्योरेंस-परमिट भी वैध था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ढलान वाले रास्ते पर तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे यह अनहोनी घटी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
मृतकों और घायलों की पूरी सूची
WhatsApp Image 2026-11-17 at 10.28.35 AM
  • मृतकों के नाम: पन्नू (पौड़ी गढ़वाल), अनुज भंडारी – परिचालक (टिहरी गढ़वाल), राज राय (जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल), दीपक गुप्ता (मध्य प्रदेश), राजेंद्र सिंह – ड्राइवर (रुद्रप्रयाग), विक्की (संभल, उत्तर प्रदेश), सुशील प्रताप सिलोडी, विकास गुप्ता (मध्य प्रदेश), और रोहित कश्यप (संभल, उत्तर प्रदेश)।
  • घायलों के नाम (AIIMS ऋषिकेश में भर्ती व उपचाररत): मोहम्मद वहाब अंसारी, राहुल कुमार, अभिषेक, प्रत्यूष, अर्जुन सौरन, बुधन मुर्मू, आयरा, नूर जहां, राजकुमार, जतिन, पंकज नेगी, संतोष कुमार, वीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, सागर, खुशी भट्ट, परेश मराठी, आसापंथ, पंकज कांडपाल, अंजू, आर्यन गुप्ता, रमेश चंद, दर्शन सिंह, रामा प्रसाद घोष और नवीन।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू