Sign In
/
/
अमरपाटन के बाल भारती स्कूल में फीस न देने पर छात्र से मारपीट: बाउंड्री पर चढ़ा पीड़ित, डायरेक्टर पर केस दर्ज

अमरपाटन के बाल भारती स्कूल में फीस न देने पर छात्र से मारपीट: बाउंड्री पर चढ़ा पीड़ित, डायरेक्टर पर केस दर्ज

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 23, 2026, 1:29 AM IST

Updated On: Sep 23, 2026, 1:29 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर अमरपाटन स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में फीस जमा न होने को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। स्कूल के डायरेक्टर पर 10वीं के एक छात्र और उसके भाई को कमरे में बंद कर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद भयभीत छात्र जान बचाने के लिए स्कूल की ऊंची बाउंड्री वॉल पर चढ़ गया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और पीड़ित की शिकायत पर आरोपी डायरेक्टर व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
परीक्षा में बैठने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। बकाया फीस जमा न होने के कारण विद्यालय प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठाने से साफ मना कर दिया था। जब छात्र और उसके भाई ने इस बात का विरोध किया, तो विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। आरोप है कि आक्रोशित होकर स्कूल के डायरेक्टर अभिजीत और उनके एक साथी ने दोनों भाइयों को स्कूल परिसर के अंदर बंद कर दिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
डर के मारे बाउंड्री पर चढ़ा छात्र, पुलिस ने उतारा
अचानक हुई इस घटना और मारपीट से छात्र इस कदर डर गया कि अपनी सुरक्षा के लिए दौड़कर विद्यालय की ऊंची बाउंड्री वॉल पर चढ़ गया। स्कूल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना तुरंत अमरपाटन थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद छात्र को नीचे उतारा।
थाने में मामला दर्ज, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद पीड़ित पक्ष अमरपाटन थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी डायरेक्टर अभिजीत और उसके एक साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक शिक्षण संस्थान के भीतर छात्र के साथ इस तरह के बर्ताव और मारपीट की घटना ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था व निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू