सतना: आर्मी लिखे बोलेरो से नशीली सिरप की बड़ी खेप जब्त, 5 लाख 96 हजार कैश के साथ 5 गिरफ्तार

सतना/मैहर।मध्य प्रदेश पुलिस के ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान और रीवा जोन के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मैहर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सेना (आमी) का फर्जी मुखौटा पहनकर नशीली सिरप की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और करीब 6 लाख रुपये नगद बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आर्मी लिखे बोलेरो की तलाशी में खुला राज

बुधवार, 15 जुलाई को गश्त के दौरान मैहर पुलिस टीम को रामपथगमन रोड (सतना-रीवा सर्विस लेन) पर एक संदिग्ध बोलेरो (MP 19 ZC 3607) खड़ी मिली। इस गाड़ी के सामने के कांच पर ‘आर्मी’ लिखा हुआ था ताकि चेकिंग से बचा जा सके।

जब पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली, तो अंदर रखी प्लास्टिक की बाल्टियों और पानी के कैंपर के भीतर छिपाकर रखी गई 205 शीशी प्रतिबंधित आनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। इसके साथ ही नशीली सिरप की बिक्री से कमाए गए 5,96,500 रुपये नगद भी मिले। वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने नगदी, सिरप और 10 लाख रुपये कीमत की बोलेरो को जब्त कर लिया।

रीवा और सतना के 5 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है:

  1. मुमताज शाह (19 वर्ष) – निवासी ताला
  2. दीपक सिंह उर्फ अभिषेक पटेल (21 वर्ष) – निवासी अमरपाटन
  3. संजू सिंह उर्फ शिवबालक पटेल (28 वर्ष) – निवासी रामपुर बाघेलान
  4. रंजीत सिंह उर्फ नन्हे (28 वर्ष) – निवासी सेमरिया, रीवा
  5. प्रेंस उर्फ गुडलू (22 वर्ष) – निवासी गोविंदगढ़, रीवा

कुल 16 लाख से अधिक का मशरूका जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से:

  • ₹39,975 कीमत की 205 शीशी आनरेक्स सिरप
  • ₹5,96,500 नगद कैश
  • ₹10,00,000 मूल्य की बोलेरो गाड़ी जब्त की है।

सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह और एएसपी डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी संतोष उलाड़ी और उनकी टीम ने अंजाम दिया।

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img