Sign In
/
/
सतना में कलेक्ट्रेट के सामने महिला पर चाकू से हमला: शादी से मना करने पर इंस्टाग्राम फ्रेंड ने मारी बांकी; 300 किमी दूर से आया आरोपी गिरफ्तार

सतना में कलेक्ट्रेट के सामने महिला पर चाकू से हमला: शादी से मना करने पर इंस्टाग्राम फ्रेंड ने मारी बांकी; 300 किमी दूर से आया आरोपी गिरफ्तार

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 25, 2026, 2:47 AM IST

Updated On: Sep 25, 2026, 2:47 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना : सतना शहर के अति-सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्ट्रेट परिसर के समीप धवारी तिराहे पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सागर से करीब 300 किलोमीटर का सफर तय कर एक्टिवा से सतना पहुंचे एक सिरफिरे युवक ने 32 वर्षीय महिला पर बीच सड़क चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने महिला की कमर के ऊपरी हिस्से पर वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोच लिया और उसका जुलूस निकाला।
पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और महिला का बयान दर्ज किया।
स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थी महिला, पीछे से किया हमला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता (32) सतना के एक होटल में काम करती है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर से स्कूटी से होटल जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह कलेक्ट्रेट के पास धवारी तिराहे पर पहुंची, तभी सागर निवासी आरोपी सूरज जाटव (34) एक्टिवा से वहां पहुंचा और जान से मारने की नीयत से उस पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था।
पति की मौत के बाद इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
अस्पताल में बयान दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में सागर में हुई थी और 2020 में बीमारी के कारण पति की मौत के बाद वह सतना अपने मायके आकर बच्चों के साथ रह रही थी। वर्ष 2024 में सागर में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात सूरज जाटव से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हो गई। सूरज लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला के मना करने पर वह उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था।
पुलिस टीम ने आरोपी की स्कूटी जब्त कर ली।
सागर भागते समय पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सागर की तरफ भागने की फिराक में था। पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शहर की घेराबंदी कर आरोपी सूरज जाटव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और चाकू जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार करने के बाद उसका जुलूस भी निकाला।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू