Sign In
/
/
सतना: खेतों से मोटर व केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹60,000 का मशरूका जब्त

सतना: खेतों से मोटर व केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹60,000 का मशरूका जब्त

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 17, 2026, 2:14 AM IST

Updated On: Sep 17, 2026, 2:14 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना जिले की थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किसानों के खेतों से सिंचाई मोटर व केबल चोरी करने वाले एक गिरोह का सफल पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पांडेय एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने चोरी में शामिल 4 आरोपियों को दबोचकर उनके पास से 5 हॉर्स पावर की मोटर और केबल बरामद कर ली है।

धान के खेत से पाइप काटकर उड़ाई थी मोटर

मामले की जानकारी के अनुसार, फरियादी महेश प्रसाद यादव (67 वर्ष) निवासी मनटोला, थाना सिटी कोतवाली सतना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने खेत में धान की फसल बोई है और सिंचाई के लिए रवि कंपनी की 5 एचपी (HP) की मोटर लगा रखी थी। 14 अगस्त 2026 की सुबह जब वह खेत पहुंचे, तो देखा कि अज्ञात चोर पाइप काटकर मोटर और केबल चोरी कर ले गए हैं। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिरों का जाल बिछाया।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी, उगले साथियों के नाम

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में अहरी टोला निवासी हरिओम रावत का हाथ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हरिओम को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महेश यादव के खेत से मोटर व केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
  1. हरिओम रावत (29 वर्ष) निवासी अहरी टोला, सतना
  2. शिवम रावत (21 वर्ष) निवासी अहरी टोला, सतना
  3. रामलखन आदिवासी (19 वर्ष) निवासी पिथौराबाद, थाना नागौद (सतना)
  4. शिवम प्रजापति (19 वर्ष) निवासी पिथौराबाद, थाना नागौद (सतना)

₹60,000 की मोटर-केबल बरामद, भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई 5 एचपी की मोटर और केबल (कुल कीमती लगभग ₹60,000) सफलतापूर्वक जब्त कर ली है। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सत्येंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश, प्रधान आरक्षक राकेश साकेत और आरक्षक बृजेश की अहम व सराहनीय भूमिका रही।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू