Sign In
/
/
रीवा में तेज रफ्तार थार का कहर रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत, दूसरा साथी गंभीर घायल टक्कर इतनी भीषण कि निकला थार का टायर, फिर भी 3 पहियों पर दौड़ती रही गाड़ी

रीवा में तेज रफ्तार थार का कहर रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत, दूसरा साथी गंभीर घायल टक्कर इतनी भीषण कि निकला थार का टायर, फिर भी 3 पहियों पर दौड़ती रही गाड़ी

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Nov 22, 2026, 2:27 AM IST

Updated On: Nov 22, 2026, 2:27 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार देर रात रफ्तार के कहर ने एक और युवक की जान ले ली। चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार थार जीप ने सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार भरत सिंगरौल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद उपेन्द्र लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार का एक टायर निकलकर दूर जा गिरा, इसके बावजूद बेकाबू चालक तीन पहियों के सहारे ही गाड़ी को काफी दूर तक भगा ले गया।
बैकुंठपुर की ओर जा रहे थे दोनों युवक, ओवरब्रिज पर हुआ भीषण हादसा
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात भरत सिंगरौल और उपेन्द्र लोधी बाइक पर सवार होकर बैकुंठपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे चोरहटा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार थार जीप ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने भरत सिंगरौल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उपेन्द्र लोधी का अस्पताल में उपचार जारी है।
नशे में धुत होने की आशंका, चोरहटा पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार चालक की लापरवाही इस कदर थी कि टायर निकलने के बाद भी उसने वाहन नहीं रोका और तीन पहियों पर ही गाड़ी दौड़ाता रहा। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त थार चालक शराब के नशे में धुत था, हालांकि पुलिस द्वारा अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। चोरहटा थाना प्रभारी (TI) पवन शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों व आरोपी चालक की तलाश में विस्तृत जांच की जा रही है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू