Sign In
/
/
रीवा के जेल रोड गोलीकांड का मुख्य आरोपी पकड़ाया: 2 महीने से चल रहा था फरार; कार का पीछा कर चलाई थी गोली

रीवा के जेल रोड गोलीकांड का मुख्य आरोपी पकड़ाया: 2 महीने से चल रहा था फरार; कार का पीछा कर चलाई थी गोली

[inb_subtitle]

विज्ञापन

महफूज खान

Published On: Sep 23, 2026, 2:56 PM IST

Updated On: Sep 23, 2026, 4:47 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
रीवा : रीवा शहर के चर्चित जेल रोड गोलीकांड और हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दो महीने से फरार चल रहे शातिर आरोपी नमन उर्फ कमलनयन सिंह को बिछिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया है।
गाड़ी का पीछा कर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
घटना 22-23 जून 2026 की दरम्यानी रात की है, जब जेल रोड इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित उदित चंद जायसवाल की शिकायत पर बिछिया थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने रंजिश के चलते अक्षत सोनी की गाड़ी का पीछा किया और जेल रोड के पीछे ले जाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उदित जायसवाल के कंधे को छूती हुई निकल गई थी, जबकि कई गोलियां वाहन पर लगी थीं।
तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों—अभय पाण्डेय, प्रिंस गुप्ता और विकास सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी थी। हालांकि, नमन उर्फ कमलनयन सिंह घटना के बाद से ही लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।
लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह और सीएसपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में बिछिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकिता मिश्रा की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार मुखबिर से मिली सटीक सूचना और मोबाइल टॉवर लोकेशन की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर नमन को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल बरामद की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू