Sign In
/
/
मैहर: दुकान पर मारपीट से रोका तो घर में घुसकर बरपाया कहर; दरवाजा तोड़ा, किराना दुकानदार के परिवार को पीटा, 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला, वीडियो वायरल

मैहर: दुकान पर मारपीट से रोका तो घर में घुसकर बरपाया कहर; दरवाजा तोड़ा, किराना दुकानदार के परिवार को पीटा, 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला, वीडियो वायरल

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Nov 17, 2026, 11:09 PM IST

Updated On: Nov 18, 2026, 12:01 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर/विंध्य: मैहर शहर के महाराजा नगर इलाके में दबंगई और कानून के प्रति बेखौफ रवैये की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देवी जी मंदिर के पास स्थित एक किराना दुकान पर हो रही मारपीट में बीच-बचाव करना दुकानदार और उसके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के करीब दर्जन भर लोगों ने दुकानदार के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर धावा बोल दिया। आरोपियों ने न केवल घर में जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। इस पूरी गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
दुकान पर बीच-बचाव करने से भड़के दबंग, घर में घुसकर मचाया उत्पात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराजा नगर निवासी महेश प्रजापति की घर के पास ही किराना दुकान है। घटना के वक्त उनकी दुकान पर हसमुख मल्हार नामक युवक, शिवम साहू के साथ मारपीट कर रहा था। विवाद बढ़ता देख दुकानदार महेश प्रजापति ने इंसानियत के नाते बीच-बचाव करते हुए मारपीट रोकने की कोशिश की। लेकिन, झगड़ा शांत कराने की यही कोशिश दबंगों को नागवार गुजरी और उनका गुस्सा सीधे दुकानदार पर ही फूट पड़ा। आरोप है कि कुछ ही देर में हसमुख के परिवार के अन्य महिला व पुरुष सदस्य भी लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर आ धमके और महेश के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 10 आरोपियों के नाम आए सामने
घर में घुसकर की गई इस मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से इस मामले में हसमुख मल्हार, रणजीत मल्हार, आयुष मल्हार, क्रिश मल्हार, नेपाली मल्हार, वीरा मल्हार, आलोक मल्हार, शहजादे मल्हार, शबनम मल्हार और अनारकली मल्हार सहित कुल 10 लोगों के नाम सामने आए हैं। अब शहरवासियों की नजरें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि घर में घुसकर कहर बरपाने वाले इन बेखौफ आरोपियों पर पुलिस क्या सख्त कदम उठाती है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू