Sign In
/
/
MSME विभाग ने टेकओवर और आधुनिकीकरण के लिए जारी किया टेंडर; मुरैना के किसानों व स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

MSME विभाग ने टेकओवर और आधुनिकीकरण के लिए जारी किया टेंडर; मुरैना के किसानों व स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Aug 21, 2026, 11:40 PM IST

Updated On: Aug 21, 2026, 11:40 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मुरैना (भोपाल): मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में लंबे समय से बंद पड़ी ऐतिहासिक कैलारस शुगर मिल का जीर्णोद्धार कर उसे दोबारा शुरू करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के अंतर्गत उद्योग संचालनालय ने मिल के टेकओवर, पुनरुद्धार, आधुनिकीकरण और पुनः संचालन के लिए निजी कंपनियों एवं सक्षम संस्थाओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए हैं। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट निर्णय के तहत मिल की करीब 12.86 हेक्टेयर भूमि और इंफ्रास्ट्रक्चर को एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। सरकार की इस पहल से चंबल अंचल के गन्ना उत्पादक किसानों और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 लीज शर्तें, क्षमता और मुख्य तिथियां

  • 30 वर्षों की लीज पर देने का प्रस्ताव: मिल को ‘एज-इज-वेयर-इज’ (जैसा है जहां है) के आधार पर 30 साल की सांकेतिक अवधि के लिए लीज पर दिया जाएगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
  • क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर: वर्तमान में बंद पड़ी इस मिल की स्थापित पेराई क्षमता 1,250 टीसीडी (प्रतिदिन 1,250 टन गन्ना पेराई) है। लीज में 12.86 हेक्टेयर जमीन, फैक्ट्री भवन, प्लांट व मशीनरी, गोदाम और वर्कशॉप शामिल हैं। यह मिल NH-552 पर कैलारस रेलवे स्टेशन से करीब 3 किमी की दूरी पर स्थित है।
  • साइट विजिट एवं प्री-ईओआई बैठक: इच्छुक कंपनियों के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को साइट विजिट का आयोजन होगा। इसके बाद 3 सितंबर 2026 को भोपाल स्थित विंध्याचल भवन में प्री-ईओआई बैठक रखी गई है।

ईओआई (EOI) प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

चरण / प्रक्रिया निर्धारित तिथि एवं समय
साइट विजिट (Site Visit) 31 अगस्त व 1 सितंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे)
प्री-ईओआई बैठक (Pre-EOI Meeting) 3 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे, विंध्याचल भवन भोपाल)
लिखित प्रश्न भेजने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
ईओआई जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
प्राप्त प्रस्ताव खोलने की तिथि 16 सितंबर 2026 (शाम 4:00 बजे)

आवेदन प्रक्रिया और तकनीकी जानकारी

इच्छुक कंपनियां और चीनी उद्योग से जुड़ी संस्थाएं अपना प्रस्ताव MP Tenders पोर्टल (mptenders.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। चयनित संस्था को मिल के वित्तीय प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और पेराई कार्य दोबारा शुरू करने की पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू