Sign In
/
/
मैहर-सतना बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे वनकर्मी की बाइक में कार ने मारी टक्कर; पहिए हुए अलग, सतना रेफर

मैहर-सतना बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे वनकर्मी की बाइक में कार ने मारी टक्कर; पहिए हुए अलग, सतना रेफर

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 25, 2026, 2:33 AM IST

Updated On: Sep 25, 2026, 2:33 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर/सतना: मैहर-सतना बाईपास पर रामवन पथ गमन मार्ग में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खौफनाक था कि बाइक के पहिए धड़ से अलग हो गए और चालक वनकर्मी सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी कार चालक वाहन को मौके पर ही लॉक करके फरार हो गया।
ड्यूटी खत्म कर सतना घर लौट रहे थे वनकर्मी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान हनुमान नगर (सतना) निवासी रावेंद्र वर्मा (32) के रूप में हुई है, जो मैहर वन विभाग में स्थाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद रावेंद्र बाइक से वापस अपने घर सतना लौट रहे थे। तभी मैहर-सतना बाईपास पर रामवन पथ गमन मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
राहगीरों ने की मदद, गंभीर हालत में सतना रेफर
टक्कर की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे युवा कांग्रेस मैहर के जिलाध्यक्ष सौरभ लल्ला शर्मा अपने साथियों के साथ तुरंत रुके। उन्होंने बिना देरी किए घायल वनकर्मी की मदद की और डायल-112 व स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें तुरंत उचेहरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सिर और हाथ में गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कार छोड़कर भागा चालक, पुलिस जांच में जुटी
दुर्घटना के बाद राहगीरों को आता देख कार चालक वाहन को लॉक कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू