रामनगर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

0
50
"Ramnagar में आयोजित मध्य प्रदेश सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उत्साह के साथ शामिल हुए।
रामनगर में सांसद खेल महोत्सव का जोश खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, दर्शकों ने बढ़ाया हौसला

मैहर जिले में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। रामनगर में आयोजित इस भव्य महोत्सव में बड़ी संख्या में खिलाड़ी,खेल प्रेमी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा।

Maihar News : मैहर जिले में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। रामनगर में आयोजित इस भव्य महोत्सव में बड़ी संख्या में खिलाड़ी,खेल प्रेमी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता (सूरज), संविदाकार कालिका पटेल, जिला पंचायत सदस्य पूजा सूरज गुप्ता, तारा विजय पटेल, जनपद उपाध्यक्ष इंजीनियर प्रियंका पटेल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल, महेंद्र कुशवाहा, फूलसिंह टेकाम, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, रामनरेश पटेल, रामकरण पटेल, शिवशंकर बिन्नू पटेल, धर्मेंद्र सिंह, पीटीआई रकीम सिद्दीकी, बिम्मू चौबे, मोहम्मद मुमताज (बनारस), शिक्षक रामरहीस यादव, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह, उपेंद्र सिंह, शैलेन्द्र चौरसिया, धर्मेंद्र वर्मा, राजेंद्र साकेत वृंदावन पटेल के के पटेल उपेंद्र पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रोमांचक मुकाबलों में अमरपाटन और मॉडल स्कूल रामनगर चमके

महोत्सव की शुरुआत सांसद ट्रॉफी के फुटबॉल मैच से हुई।
पहले मुकाबले में अमरपाटन और जरमोहरा के बीच खेला गया मैच अमरपाटन ने 3–0 से अपने नाम किया।
इसके बाद बालिकाओं के बीच हुए मुकाबले में एपीएस रामनगर महाविद्यालय और अमरपाटन की टीम आमने-सामने थीं, जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में रामनगर की बालिकाओं ने 4–1 से शानदार जीत हासिल की। तीसरे मैच में अमरपाटन और मैहर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें अमरपाटन ने 2–0 से विजय दर्ज की। दिन के चौथे मैच में ग्राम कसई अमरपाटन और मॉडल स्कूल रामनगर के खिलाड़ी भिड़े। मॉडल स्कूल रामनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2–0 से मुकाबला जीतकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं।

खेल भावना और युवाओं की प्रतिभा को मंच देना ही मुख्य उद्देश्य

सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना, नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा स्वस्थ और सशक्त समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाना है। महोत्सव के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और स्थानीय खेल गतिविधियों को भी नई दिशा मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here