Sign In
/
/
सतना में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी; 20 मासूम थे सवार, 2 की हालत गंभीर

सतना में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी; 20 मासूम थे सवार, 2 की हालत गंभीर

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 25, 2026, 2:55 AM IST

Updated On: Sep 25, 2026, 2:55 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना : सतना जिले के जैतवारा थाना अंतर्गत दुदुआर गांव के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ज्ञान स्थली स्कूल की बच्चों से खचाखच भरी वैन बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के वक्त वैन में करीब 20 स्कूली बच्चे सवार थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कई मासूम बच्चों को चोटें आई हैं, जिनमें से दो बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें लगने के कारण हालत चिंताजनक बनी हुई है।
अचानक कुत्ता आने से बिगड़ा संतुलन, वैन पलटी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुबह वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी दुदुआर गांव के पास सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ता बचाने के चक्कर में वैन चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वैन का कांच तोड़कर और दरवाजे खोलकर बच्चों को बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया कोठी अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायल बच्चों को तुरंत एंबुलेंस और निजी वाहनों से पास के कोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम बच्चों का इलाज कर रही है। दो गंभीर घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है।
पुलिस कर रही चालक और वाहन की जांच
हादसे की खबर मिलते ही जैतवारा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वैन को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और वैन चालक से पूछताछ के साथ ही वाहन की फिटनेस व परमिट की भी जांच की जा रही है, ताकि हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू