Sign In
/
/
सतना में स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई बेकाबू कार: दो मासूम बच्चियों समेत एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर; मैहर जा रहे थे दर्शन करने

सतना में स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई बेकाबू कार: दो मासूम बच्चियों समेत एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर; मैहर जा रहे थे दर्शन करने

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 25, 2026, 2:50 AM IST

Updated On: Sep 25, 2026, 2:50 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना : सतना जिले के उचेहरा-मैहर मार्ग पर गुरुवार को एक अनियंत्रित कार नीम के पेड़ से टकराकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा उचेहरा क्षेत्र स्थित ड्रीम्स वैली स्कूल के पास उस वक्त हुआ जब चलती कार का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों और उनकी मां-पिता समेत परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के कौशांबी (सिराथू) से मैहर में मां शारदा के दर्शन करने आ रहे थे।
अचानक लॉक हुआ स्टेयरिंग, सड़क से उतरकर पेड़ में घुसी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी निवासी वर्मा परिवार कार में सवार होकर उचेहरा के रास्ते मैहर की ओर बढ़ रहा था। जैसे ही उनकी कार ड्रीम्स वैली स्कूल के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार कार का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। चालक जब तक कुछ समझ पाता या ब्रेक लगा पाता, तब तक बेकाबू कार सड़क से नीचे उतरकर सीधे किनारे लगे नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
एक ही परिवार के 5 लोग घायल, राहगीरों ने की मदद
हादसे में अंकित वर्मा (30), उनकी पत्नी अलका वर्मा (30), बेटियां आयुषी वर्मा (5) व अनन्या वर्मा (6) तथा रिश्तेदार संतोष वर्मा (पिता जागेश्वर वर्मा) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए उचेहरा अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी सतना जिला अस्पताल रेफर
उचेहरा अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन बच्चों और वयस्कों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू