Sign In
/
/
रीवा में ठेलों-गुमटियों से हो रही अवैध शराब की बिक्री: ठेले के अंदर मिलीं बोतलें; सागर हादसे के बाद आबकारी विभाग पर उठे सवाल

रीवा में ठेलों-गुमटियों से हो रही अवैध शराब की बिक्री: ठेले के अंदर मिलीं बोतलें; सागर हादसे के बाद आबकारी विभाग पर उठे सवाल

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 23, 2026, 2:59 PM IST

Updated On: Sep 23, 2026, 2:59 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
रीवा : रीवा जिले में आबकारी विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से 36 लोगों की दर्दनाक मौत की घटना के बाद भी रीवा में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। शहर के अलग-अलग इलाकों से ठेलों और छोटी गुमटियों में खुलेआम शराब बेचने के वीडियो सामने आए हैं। यह वीडियो सोमवार और मंगलवार के बताए जा रहे हैं, जिनमें सब्जियों के ठेलों और गुमटियों के अंदर शराब की बोतलें छिपाकर बेची जाती साफ दिखाई दे रही हैं।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक फैला नेटवर्क
रीवा शहर के चोरहटा, मैदानी और करहिया क्षेत्र से अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। यही स्थिति ग्रामीण अंचलों की भी है, जहां मनगवां, सिरमौर, सोहागी, बैकुंठपुर, रायपुर करचुलियान और नौबस्ता समेत कई इलाकों में बिना किसी अधिकृत व्यवस्था के अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद ऐसे अवैध ठिकानों पर कोई ठोस लगाम नहीं लग पा रही है।
मिलावटी व डुप्लीकेट शराब की आशंका, सामाजिक कार्यकर्ता ने घेरा
सामने आए वीडियो के बाद शराब की गुणवत्ता और पैकिंग को लेकर भी संशय गहरा गया है। आशंका जताई जा रही है कि इन अवैध ठिकानों से मिलावटी या डुप्लीकेट शराब बेची जा रही है। मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने कहा कि सागर में 36 मौतों के बावजूद आबकारी विभाग की यह अनदेखी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। उन्होंने मांग की कि विभाग केवल कागजी कार्रवाई न करे, बल्कि सप्लाई के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करे और संदिग्ध शराब के सैंपल लेकर जांच कराए।
सब्जियों के ठेले के अंदर शराब की बोतलें दिखाई दे रही हैं।
आबकारी अधिकारी बोले- जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
पूरे मामले पर जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि सामने आए वीडियो और अवैध बिक्री की शिकायतों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति शराब बेचने वाले और डुप्लीकेट अथवा मिलावटी शराब की शिकायत वाले स्थानों पर आबकारी टीम भेजकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू