Sign In
/
/
मैहर में महिला से लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने बरामद की पायल व नकदी; बर्तन बेचने जा रही थी वृद्धा

मैहर में महिला से लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने बरामद की पायल व नकदी; बर्तन बेचने जा रही थी वृद्धा

[inb_subtitle]

विज्ञापन

महफूज खान

Published On: Sep 23, 2026, 2:53 PM IST

Updated On: Sep 23, 2026, 4:48 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर/रामनगर : मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदवारी गांव की एक वृद्ध महिला से आभूषण और नकदी छीनने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें मैहर उपजेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई चांदी की पायल और नकदी बरामद की है।
मिट्टी के बर्तन बेचने जाते समय की थी वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंदवारी निवासी 55 वर्षीय दुअसिया प्रजापति ने 11 सितंबर को रामनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि बीते 31 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे वह पैदल मिट्टी के बर्तन बेचने जा रही थीं। इसी दौरान खेरदाई मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया और उनके गले से सोने की अद्धी व पैरों से चांदी की पायल छीनकर मौके से फरार हो गए थे।
दूसरी वारदात में पकड़े जाने पर खुला राज
शिकायत के बाद रामनगर थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी बीच मझौली थाने में दर्ज एक अन्य अपराध के सिलसिले में पुलिस ने अरगट गांव निवासी दशरथ सिंह बैस (23), अमृतलाल कोल (25) और सचिन सोनी (22) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान तीनों ने कंदवारी में महिला के साथ हुई लूटपाट की वारदात कबूल कर ली।
पायल और नकदी बरामद, आरोपी भेजे गए जेल
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप पटेल ने तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 हजार रुपये मूल्य की एक जोड़ी पुरानी चांदी की पायल और 3,800 रुपये नकद बरामद किए। आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें उपजेल मैहर भेज दिया गया।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू