Sign In
/
/
मैहर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मां शारदा के किए दर्शन-पूजन

मैहर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मां शारदा के किए दर्शन-पूजन

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 20, 2026, 1:31 AM IST

Updated On: Sep 20, 2026, 1:31 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को अपने अल्प प्रवास के दौरान मैहर पहुंचे। इस दौरान वे विश्वप्रसिद्ध मां शारदा देवी धाम पहुंचे और गर्भगृह में विधि-विधान से मां शारदा का दर्शन-पूजन एवं अर्चन किया। मंत्री पटेल ने मां शारदा के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेश के निरंतर विकास की मंगल कामना की। मां शारदा की पावन नगरी में कैबिनेट मंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह का माहौल देखा गया।

स्थानीय विधायक व जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

दर्शन-पूजन के बाद मैहर प्रवास के दौरान मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीण विकास, जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय विषयों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा की। इसके बाद उन्होंने सभी के मंगलमय जीवन और मध्य प्रदेश की उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू