
रिपोर्ट : आशीष तिवारी
आजमगढ़ : भारत चीन सीमा पर तनाव के बीच सोमवार की भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में सख्ती बरतते हुए चीन के 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें टिक-टाक, सहित अन्य शामिल है। इस बात की जानकारी होने से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। चर्चाओं के मुताबिक चीन के टिक टाक, ली-ऐप के जरिए जहां बच्चों की प्रतिभा में निखार और धड़क खुली। तो इसका दुरूपयों भी बहुत हो रहा था। इसके जरिए समाज में बुराईयां भी फैल रही थी। खासतौर से युवाओं पर इसका ज्यादा असर दिख रहा था। ऐसे में सरकार का यह फैसला समाज के लिए अहम माना जा रहा है।
बता दें की इन्हीं कुछ ऐपों का परिणाम आजमगढ़ जिले में हाल के दिनों में कयी बार देखने को मिला। लाकडाउन शुरू होने से लेकर अब तक जिले में अवैध संबंधों के चलते कईयों की हत्या कर दी गयी। अवैध संबंध के चलते यह सभी हत्याएं हुई। इसमें मुख्य भूमिका घर की महिला या लड़की का होना पाया गया। कहीं न कहीं इन घटनाओं के लिए मोबाइल पर चलने वाले ऐप भी जिम्मेदार हैं। ऐसे में सरकार का यह फैसला सराहनीय कदम है। इस संबंध में आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह का कहना है की मोबाइल ऐप के जरिए युवाओं की दिशा बदल रही थी। ज्यादातर लोग राह से भटक रहे थे। इसके प्रतिबन्ध होने से समाज में बुराइयों का खात्मा होगा। साथ ही सामाजिक अपराध में अंकुश लगेगा। बतादें चीन से फैली कोरोना से जहां अर्थव्यवस्था पर चोट लगी है। वहीं इन ऐपों के जरिए वह युवा पीढ़ी को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा था।