
रिपोर्ट : अवनीश उपाध्याय
आजमगढ़ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश उधम सिंह आजमगढ़ जिला जेल में शुक्रवार की रात आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उसने ब्लैड से अपने चेहरे और गर्दन पर वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हडकम्प मचा गया। आनन-फानन में उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
पश्चिमी यूपी के मेरठ जिले के करनावल गांव निवासी उधम सिंह मेरठ जिले का पेशेवर अपराधी है। करीब सात माह पूर्व प्रशासनिक आधार पर मेरठ से आजमगढ़ जिले में स्थानांतरण होकर आया है। वह सुपारी लेकर लोगों की हत्या, रंगदारी, अपहरण आदि का काम करता है। उधम के खिलाफ करीब तीन दर्जन संगीन धाराओं में केस दर्ज है। उधम सिंह को पहले सामान्य बैरक में रखा गया था, लेकिन बैरक में वह जहां एक तरफ बंदियों को परेशान करता था। वही दूसरी तरह जेल से फोन पर बात करना और सोशल मीडिया में काफी सक्रिय था। जानकारी के बाद उसे तनहाई बैरक में रखा गया और उस पर कड़ी निगरानी की जाने लगी। जिससे परेशान होकर उसने शुक्रवार की रात ब्लैड से अपने गर्दन और चेहरे पर कई वार किये और लहूलुहान हो गया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि उधम को तनहाई बैरक में कड़ी निगरानी के बीच में रखा गया। जेल में सख्ती की वजह से वह नाटक कर रहा है।