
रिपोर्ट : प्रिंस यादव
आजमगढ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के बेनुपुर गांव में रास्ते में के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक वृद्ध की जान चली गयी जबकि दोनों पक्षों में आठ लोग घायल हो गये। घायलों को विभिन्न चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के बेनुपुर गांव में गिरधारी राम और गांव के ही सूर्यबली के बीच चकमार्ग को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। गिरधारी पक्ष के लोगों ंने देर शाम राजस्वकर्मीयों को बुलाकर भूमि की पैमाइश शुरू कराकर विवादित भूमि की जुताई कराने लगे। जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने जिसे लेकर दोनों पक्ष में गाली गलौज शुरू हो गया और कुछ ही देर में दोनों पक्ष में लाठी डंडा व ईट पत्थर चलने लगे। हमलावरें ने लाठी डंडा से पीट कर गिरधारी राम की हत्या कर दी। इसके साथ ही मृतक गिरधारी की पत्नी धनौता देवी, पुत्र विवेक, विशाल, रामनवल, मानवती, इद्रावती, सत्येन्द्र व सौरभ घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष से वंशराम व इनके पुत्र सूर्यबली घायल हो गए हैं। जिन्हे उपचार के लिए विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है।