
आजमगढ़ : उमापति अघोर सेवा मंडल के सौजन्य से लालगंज ब्लाक के रेतवां चंद्रभानपुर गांव के 45 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पूजा गया शिला वहां श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।
उमापति अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया की यह हम लोगों का संकल्प है कि जिस दिन अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा उसी दिन हम लोग अपने गांव में काली मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर का निर्माण शुरू करेंगे। इस लिए हम लोग पूजी गयी यह शिला अयोध्या पहुंचाने जा रहे हैं। उमापति अघोर सेवा मंडल के उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा की वर्तमान समय में युवा वर्ग धर्म से दूर होते जा रहा। ऐसे में अपने गांव के युथ को धर्म से जोड़ने के लिए इससे बेहतर कोई साधन नहीं होगा। इसलिए हम लोग संकल्प लिए हैं की इसी तरह से अन्य धार्मिक आयोजन मंडल की तरफ से होता रहेगा। गांव के लोग नयी पहल के तौर पर साल के अंत में काली मंदिर परिसर में अखंड रामायण का पाठ शुरू करेंगे। जो नये साल में विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगा। अयोध्या जाने वालों में रेतवां चंद्रभानपुर गांव के आशीष तिवारी,जितेंद्र मिश्रा, विजय प्रताप तिवारी, राम बेलास तिवारी, घनश्याम तिवारी, हौसिलावती देवी, ज्ञानती तिवारी, माधुरी मिश्रा, शांति तिवारी, कुसुमलता, शुभम, हर्ष, कृष्णा तिवारी, रामनयन आदि लोगों का नाम शामिल है। भक्तों को सत्यनारायण तिवारी ने नारियल फोड़कर रवाना किया।