
रिपोर्ट : प्रिंस यादव
आजमगढ़ में हवस के एक भूखे नेता ने पहले एक पत्नी के रहते दूसरी शादी की फिर घर आयी साले की पत्नी की बहन को चाकू की नोंक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पति के हैवानियत से परेशान दोनों पत्नीयों ने मिलकर थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला कथित भाजपा नेता मनोज कुमार ने दो शादीयां की है। पहली पत्नी से विवाद होने के चलते वह अपने मायके चली गयी। इसी बीच मनोज ने दूसरी शादी कर लिया। मनोज अपनी दूसरी पत्नी के साथ घर पर ही रहता था। दो दिन पहले उसकी दूसरी पत्नी बीमार थी। घर पर काम-धंधे के लिए उसने अपनी भाभी की बहन को बुलाया। इसी दौरान उसके पति ने उस किशोरी के साथ छेड़खानी की और चाकू की नोेंक पर उसके साथ बलात्कार की वारदात को भी अंजाम दिया। विरोध करने पर पीड़ित किशोरी और अपनी पत्नी को जान-माल की धमकी दी। लेकिन दूसरे दिन किशोरी ने अपने घरवालों को बुला दिया। जिसके बाद उसकी दोनों पत्नीयों ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वही पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह का कहना है कि तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।