KHABRI LAL : एसपी अनुराग आर्य ने चलाया तबादला एक्सप्रेस,थाना प्रभारियों के बाद अब बड़े पैमाने पर आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

0
389
Advertisement Girl in a jacket

 

रिपोर्ट : प्रिंस यादव

आजमगढ़ : आजमगढ़ जिले में पिछले दो दिनों से पुलिस विभाग में तबादलता एक्सप्रेस चल रही है। पुलिस महकमे में आज एक बार फिर तबादला बम फूटा है जहां पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जिसमें दो उपनिरीक्षक लौजारी राम को निजामाबाद, रामस्वरूप राय को अहरौला तैनात किया गया है। वहीं यूपी 112 में 4 वर्षों से अधिक समय से तैनात 25 हेड कांस्टेबल, 80 आरक्षी व 130 महिला कांस्टेबल का तबादला किया गया है। सीसीटीएनएस में 2 महिला तथा 9 पुलिस कांस्टेबल का तबादला किया गया है। इसी क्रम में विभिन्न थानों से 238 कांस्टेबलों का तबादला किया गया है जिसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 16 हेड कांस्टेबल, 30 मुहर्रिर और 22 पैरोकार का भी तबादला किया है। इतने बड़े पैमाने में तबादले पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।