
रिपोर्ट : प्रिंस यादव
आजमगढ़ जिले में एक बार फिर भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार हुआ। जहां एक भाई ने किशोरी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद रेप पीड़िता को गंभीर हालत में महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद सीओ सिटी इलामारन जी फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी भाई को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
बतादें कि सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी घर के बाहर खड़ी थी। तभी उसके चचेरे भाई ने किसी बहाने उसे अपने घर में बुला लिया। और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता चीखती -पुकारती रही लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। घंटो बाद परिजनों को जब जानकारी हुई तो पीड़िता को बेहोशी की हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी इलामारन जी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।