
रिपोर्ट : अवनीश उपाध्याय
आजमगढ जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढाखा गांव में मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गयी है। दोनों का गला दबाकर अथवा पानी में डूबोकर मारने की आशंका जताई जा रही है। मां का शव घर के सामने खेत में तथा बेटी का शव करीब 500 मीटर दूर गाजीपुर जिले के मनौरा गांव से बरामद किया गया है। सूचना के बाद दोनों जिले की पुलिस के साथ ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गये है।
मेहनाजपुर थान क्षेत्र के ढाखा गांव का रहने वाला नेसार अहमद दुबई में रहता है। घर पर उसकी पत्नी नूरिननिशा अपनी तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहती थी। कुछ समय पूर्व वह अपने परिवार से अगल हो गयी थी। शनिवार की रात सभी भोजन कर सो गए थे। चुंकि नूरिननिशा परिवार से अलग अपने बच्चों के साथ रहती थी इसलिए किसी को पता ही नहीं चला कि रात में वह कब अपनी बेटी गजाला के साथ गायब हो गयी। सुबह जब उसके बाकी बच्चों ने मां और बहन की तलाश शुरू की तो लोगों को उनके गायब होने की सूचना मिली। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू हुई। आज नूरिननिशा का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पाया गया। वहीं दूसरी तरफ गजाला का शव कुछ देरी बाद ही आजमगढ़ जनपद की सीमा से सटे गाजीपुर जनपद के शादात थाना क्षेत्र के मलौर गांव की सिमा में मिल गया। घटना की जानकारी होने पर गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घर के किसी सदस्य को मां-बेटी रात में कब और कैसे घर से गायब हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है।
वही सूचना के बाद मौक पर दोनों जिलो की पुलिस पहुंची। एसपी सिटी का कहना है कि घटना की जांच दोनों जिलों की पुलिस कर रही है। घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।