Sign In
/
/
सतना स्कूल में बच्चों से गिट्टी ढुलाई: फावड़ा-तगाड़ी उठाते वीडियो वायरल, जांच शुरू

सतना स्कूल में बच्चों से गिट्टी ढुलाई: फावड़ा-तगाड़ी उठाते वीडियो वायरल, जांच शुरू

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Updated On: Aug 12, 2026, 1:35 AM IST

Published On: Aug 13, 2026, 11:55 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना: सतना स्कूल में बच्चों से गिट्टी ढुलाई का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। रामपुर बघेलान ब्लॉक के शासकीय विद्यालय त्योंधरा क्रमांक-1 में यूनिफॉर्म पहने बच्चों से सड़क पर पड़ी गिट्टी फावड़े और तगाड़ी से उठवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

सतना स्कूल में बच्चों से गिट्टी ढुलाई का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना है, जो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में स्कूली बच्चे फावड़े से गिट्टी तगाड़ी में भरते और उसे दूसरी जगह ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में मजदूरों की जगह स्कूली बच्चों से इस तरह का काम कराया जाना गंभीर मामला है।

बच्चों से गिट्टी उठवाने पर शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

Advertisement

मामला जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने रामपुर बघेलान के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि बच्चों से गिट्टी उठाने का काम किसके निर्देश पर कराया गया था और इसमें कौन-कौन जिम्मेदार है।

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद BEO द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षक या कर्मचारी की भूमिका सामने आने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, पढ़ाई और स्कूल परिसर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सतना स्कूल मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच जारी है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बच्चों से गिट्टी उठवाने के मामले में कौन जिम्मेदार है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Tag
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू