
रिपोर्ट : प्रिंस यादव
आजमगढ़ : बच्चा चोरी के शक में लोगों की पिटाई का मामला थमने का नाम नही ले रहा है ताजा मामला आजमगढ़ जिले में सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मडया में एक महिला ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को गोद में उठा लिया। और वहां से जाने लगी। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मुहल्ले के लोगों ने महिला को घेर कर बच्चे को छीन लिया। जिसके बाद महिला ने लोगों पर पथराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी महिला की जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मडया मुहल्ले में पिछले दो दिनों से एक महिला घूम रही थी। आज दोपहर में घर के बाहर दो बच्चे खेल रहे थे। आरोप है कि महिला ने एक बच्चे को गोद को उठा लिया और जाने लगी तो बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर मुुहल्ले के लोगों ने महिला को घेर लिया और बच्चे को छीन लिये। इससे आक्रोशित महिला ने मुहल्लेवासियों पर पथराव कर दिया। जिसके बाद लोगों ने महिला की जमकर धुनाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वही इस मामले एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि महिला पिछले दो दिनों से मुहल्ले में घूम रही थी। दोपहर में वह मुहल्ले में बैठी थी इसी दौरान खेलते हुए बच्चा उसकी गोद में चला गया। प्राथमिक छानबीन में यह बात सामने आयी है कि महिला का आचरण विक्षिप्त जैसा है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।