
रिपोर्ट : शशिकांत पाण्डेय
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रधान के साथ घर के नौकर द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने सड़क पर लेट कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। प्रधान का आरोप है कि पुलिस उसके मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गयी है।
अहिरौला थाने के एक गांव की रहने वाली महिला ग्राम प्रधान का आरोप है कि उनके साथ उनके ही नौकर अर्पित ने पहले आलमारी में रखा 3 लाख 50 हजार रूपये गायब कर दिया। सदमें के कारण उनकी तबीयत खराब हो गयी। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उसने अर्पित से बीपी की दवा मांगी। अर्पित ने बीपी की दवा के बजाय नशीला टैबलेट खिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। होश आने पर वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर गयी और छानबीन कर लौट आयी। अब पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। पुलिस बिना जांच दुष्कर्म की घटना को झूठी बता रही है। पुलिस के रवैये से नाराज प्रधान थाने के सामने ही सड़क पर लेटकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गयी। महिला प्रधान ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए नारे लगाने शुरू कर दिए। सड़क पर प्रधान के हंगामें के कारण आवागमन ठप हो गया। हालत यह थी कि प्रधान चीखते चिल्लाते बार-बार बेहोश हो जा रही है। उनके साथ आई महिलाओं के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है। प्रधान बार-बार आत्मदाह की धमकी दे रही है। वही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।