पस्त और मस्त के बीच समाजवादियों का धरना प्रदर्शन ! भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी

0
918
Advertisement Girl in a jacket

 

 

रिपोर्ट : प्रिंस यादव

आजमगढ़ : अगस्त क्रांति के मौके पर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था सहित अनेक मुद्दों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन कर सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल है।

नगर के नेहरूहाल सभागार में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने देश और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रर्दशन और नारेजबारी की। धरने को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा की आज पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। आये दिन लूट, हत्या, छिनैती की घटनाएं आम हो गयी है। सरकार कार्रवाई के बजाय सपा नेताओं को फर्जी मुकदमें में फंसा रही है। महगाई, बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर पहुंच गयी है।