
आजमगढ़। भारत चीन सीमा पर उपजे विवाद और भारतीय सेना के जवानों की शहादत से पूरे देश के लोगों में उबाल है। हर कोई अपने अपने तरीके से चीन को नुकसान पहुंचाने के प्रयास में जुटा हुआ है। तो वही आजमगढ़ जिले के रेतवां चंद्रभानपुर में भी चीन के ख़िलाफ़ आक्रोश देखने को मिला जहां ग्रामीणों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
शुक्रवार की शाम को उमापति अघोर सेवा मंडल रेतवां चंद्रभानपुर के लोग चीन के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही गांव के प्रमुख तिराहे पर चीन का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। उमापति अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष संतोष तिवारी और उपाध्यक्ष पत्रकार आशीष तिवारी ने कहा की चीन का सामान खरीदकर भारत के लोग उसके प्रति सम्मान दिखा रहे। जबकि वह हमारे पीठ में छूरा भोंक रहा है। उसने धोखे से हमारे जवानों पर हमला कर दिया। यह कायरना हरकत है। जिसके लिए चीन को कभी माफ नहीं किया जा सकता। हम लोग चीनी सामान भी नहीं खरीदेंगे। इस अवसर पर श्यामसुंदर तिवारी, विशाल तिवारी, अंकित, हर्ष, किशन, जितेंद्र मिश्रा, शेषनाथ तिवारी, विजय, कुंवर प्रजापति, राकेश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।