KHABRI LAL : आजमगढ़ के नए कप्तान का ऑपरेशन लंगड़ा शुरू,बड़े अपराधियों के टाइम-लाइन पर नजर

0
1321
Advertisement Girl in a jacket

 

 

रिपोर्ट : अवनीश उपाध्याय

आजमगढ : पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके कुख्यात अपराधी 25 हजार के इनामी राज मंगल यादव की बुधवार की देर रात मेहनाजपुर व देवगांव थानों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में राजमंगल यादव गोली लगने से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राज मंगल के पास से 9 एमएम की पिस्टल व कारतूस बरामद की है।

बीती रात करीब 10 बजे थाना प्रभारी मेहनाजपुर रत्नेश सिंह व कोतवाली प्रभारी देवगांव संजय सिंह हमराहियों के साथ ओघनी तिराहे के पास मौजूद थे। दोनों के बीच क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर चर्चा चल रही थी कि तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाश जो करीब एक माह पूर्व पल्हना में हुई लूट की वारदात में सम्मिलित था क्षेत्र में नजर आया है। वह मेंहनाजपुर की तरफ किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। इसके बाद दोनों थानों की पुलिस सक्रिय हुई और चक भटौली तिराहे के पास घेरेबंदी शुरू कर दी। चक-भटौली तिराहे पर थाना प्रभारी मेहनाजपुर व कुछ आगे देवगांव कोतवाली प्रभारी ने फोर्स के साथ मोर्चा संभाला। तभी एक व्यक्ति काले रंग की सुपर स्पलेंडर बाइक से नजर आया। मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह रूकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई शुरू की गयी। फायरिंग के दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम राजमंगल यादव पुत्र प्रहलाद यादव निवासी बिजयीपुर थाना मेहनगर बताया। घायल बदमाश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बदमाश के पास से 9 एममए पिस्टल, कारतूस व बाइक बारामद किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि राज मंगल यादव जिले के टाप-10 अपराधियों में शामिल है। इसके उपर 25 हजार का इनाम घोषित है। विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 20 से अधिक संगीन अपराध दर्ज है। एक माह पूर्व उसने पल्हना में लूट की घटना को अंजाम दिया था।