
रिपोर्ट : प्रिंस यादव
आजमगढ़ : जीवित मुर्दो ने आज मुंडन कराय और भोज भी दिया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। जी हां, ये सौ फिसदी सच है। ये ऐसे लोग है जो जीवित होते हुए भी सरकारी अभिलेखो में मृत घोषित कर दिये गये और जीवित होने के लिए वर्षो से कानूनी लड़ाई लड़ रहे है।
आजमगढ़ जिले के नगर के कुंवर सिंह उद्यान पार्क में मुंडन कराते और भोजन करते और कराते दिखाई दे रहे ये लोग जीते-जी भी सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिये गये है। वे मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबिहारी मृतक के 43 वीं बरसी पर मुंडन संस्कार के बाद भोज का आयोजन किये । जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस भोज में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी डाक से निमंत्रण पत्र भेजा था। लालबिहारी मृतक का कहना है कि भ्रष्ट्राचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। देश भर में आज भी लोगों के जीवित रहते हुए भी भ्रष्ट अधिकारी लोगों मृत घोषित कर दे रहे है। जिससे वह अपना पूरा जीवन जीवित होने के लिए कचहरीयों के चक्कर काटते रह जाते है।