मध्य प्रदेश हितग्राही राशि अंतरण में पेंशन की राशि ट्रांसफर
Advertisement

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 25 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों के खातों में जुलाई 2026 की पेंशन राशि के रूप में ₹211.53 करोड़ अंतरित किए।
Advertisement

इस राशि का लाभ प्रदेश के पात्र बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और कल्याणी बहनों को मिला।
उज्ज्वला योजना की 22 लाख महिलाओं को मिली सब्सिडी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 22 लाख 20 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल और मई 2026 की दो माह की गैस सिलेंडर रिफिल प्रोत्साहन राशि भेजी गई। इसके लिए करीब ₹99 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई।
रक्षाबंधन और श्रावण मास के अवसर पर सरकार की ओर से यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई।
CM मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान की अपील की
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
कार्यक्रम में मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह सहित संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।







