Sign In
/
/
मैहर में दर्दनाक हादसों का तांडव: 2 घटनाओं में 3 की मौत, 3 घायल, मचा हड़कंप

मैहर में दर्दनाक हादसों का तांडव: 2 घटनाओं में 3 की मौत, 3 घायल, मचा हड़कंप

[inb_subtitle]

विज्ञापन
मैहर के भिटारी और बरहा में सड़क हादसा, ट्रक और बाइक की टक्कर में 3 की मौत
— मैहर में दो सड़क हादसे: भिटारी में ट्रक ने बाइक को कुचला, बरहा में डिवाइडर से टकराई बाइक

The Khabrilal

Published On: May 4, 2026, 5:33 PM IST

Updated On: May 4, 2026, 5:33 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

The khabrilal News India- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में सोमवार को सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। रामनगर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

MP News मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा, जहां अलग-अलग स्थानों पर हुई दो भीषण दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना भिटारी गांव के पास हुई, जहां मुन्जू पाल (60 वर्ष) अपने बेटे ददोले पाल और बहू सीला पाल के साथ बाइक से रामनगर से अपने गांव डागा जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया, जिससे मुन्जू पाल और ददोले पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीला पाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरी घटना बरहा के पास हुई, जहां मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें महुडर निवासी रजनीश कोल की मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू