Sign In
/
/
मैहर के सरकारी स्कूल में पढ़ाई की जगह फिल्म! क्लासरूम में ‘धुरंधर’ चलने का कथित वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

मैहर के सरकारी स्कूल में पढ़ाई की जगह फिल्म! क्लासरूम में ‘धुरंधर’ चलने का कथित वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

[inb_subtitle]

विज्ञापन
मैहर के कठहा शासकीय विद्यालय में क्लासरूम में फिल्म दिखाने का कथित वायरल वीडियो
— मैहर के कठहा शासकीय विद्यालय में पढ़ाई के दौरान फिल्म दिखाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्रशासन ने शुरू की जांच।

महफूज खान

Published On: Aug 3, 2026, 9:10 PM IST

Updated On: Aug 3, 2026, 9:19 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले से सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अमरपाटन विकासखंड के कठहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई के समय कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को क्लासरूम में लगे एलईडी टीवी/प्रोजेक्टर पर फिल्म ‘धुरंधर’ दिखाई गई।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कक्षा में संबंधित अतिथि शिक्षक भी मौजूद थे। हालांकि, The Khabrilal इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। मामले की जांच प्रशासन द्वारा कराई जा रही है।

अभिभावकों ने जताई नाराजगी

घटना की जानकारी सामने आने के बाद विद्यार्थियों के अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि विद्यालय शिक्षा का केंद्र है और अध्ययन अवधि में फिल्म दिखाया जाना बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर लापरवाही है। मामले को लेकर प्रशासन से शिकायत भी की गई है। शिकायतकर्ता अभिभावक ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

मामले का संज्ञान लेते हुए मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में वायरल वीडियो और लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्राचार्य एवं जिम्मेदार शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जांच रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। अब सभी की नजर प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे कितने सही हैं।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू