KHABRI LAL : जेल के अंदर से माफिया चला रहे है साम्राज्य,लूट और हत्या की वारदात को दिलवा रहे है अंजाम

0
478
Advertisement Girl in a jacket

 

रिपोर्ट : अवनीश उपाध्याय

आजमगढ़ : प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई बहुचर्चित अजीत सिंह हत्याकांड और आजमगढ़ प्रधानपति की गोली मारकर हत्या का लिंक आजमगढ़ जिला कारागार से मिलने की आज पुलिस अधीक्षक ने पुष्टी कर दी है। शायद यही कारण था कि जिले के कप्तान अपने दल-बल के साथ जेल में सुबह ही धमक पड़े। जेल के अंदर से अपना साम्राज्य चला रहे माफियाओं पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गयी है। करीब दो घंटे तक लगातार जेल की तलाशी और पूछताछा अभियान जारी रहा। सूत्र बतातें है कि जेल के अंदर से चल रहे माफियाओं के साम्राज्य की पुष्टि होने के बाद जेल अधीक्षक पर गाज गिरी थी और उन्हे मुख्यालय अटैच किया गया था।

शनिवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह और एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में दस थानो की पुलिस के साथ जेल में छापेमारी किया। सुबह-सुबह जेल के अंदर छापेमारी होने से जेल प्रशासन और कैदियों में हडकम्प मच गया। पुलिस ने जेल के अंदर पहुंचते ही बड़े अपराधियों और माफियों से घंटो तक पूछताछ किया और जानकारियां जुटाई। पूछताछ के बाद पुलिस ने कई स्थानों की सघन तलाशी ली। तलाशी के बाद जेल से बाहर निकले पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अजीत सिंह और आजमगढ़ के मनीष राय हत्याकांड कांड का षड्यंत्र जेल से ही रचा गया था। उसके बाद से ही पुलिस ने जेल की सतर्कता बढ़ा दी। यहां से सूचनाओं का संकलन किया जा रहा है। अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जरूरत पड़ी तो शासन को रिपोर्ट भेजी जायेगी। इसी को लेकर जेल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी तक जेल प्रशासन की कोई संलिप्तता प्रकाश में नहीं आयी है लेकिन आजमगढ़ जेल हमेशा से संवेदनशील रही है। इसलिए यहां सर्तकता बढ़ा दी गयी है।