KHABRI LAL : वंदना सिंह के काफिले के सामने छोटा दिखाई दिया लखनऊ का रमाबाई अंबेडकर मैदान

0
1502
Advertisement Girl in a jacket

 

 

रिपोर्ट : आशीष निषाद

आजमगढ : निषाद पार्टी की लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली उनकी पार्टी की महारैली में शामिल होने के लिए सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख अंखंड प्रताप सिंह की पत्नी वंदना सिंह आज लखनऊ रवाना हुई। उनका काफिला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होते हुए लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में पहुंचा। जहां देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जनता को संबोधित किया।

हाल में ही अतरौलिया से बसपा के प्रत्याशी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख अंखड प्रताप सिंह ने बसपा को छोड़ निषाद पार्टी में शामिल हुए है। निषाद पार्टी की आज लखनऊ में महारैली है, इस महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ मंच साझा करेगें। इसी महारैली मे शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के हुजूम के साथ पूर्व प्रमुख वंदना सिंह रैली स्थल पहुंची। वंदना सिंह का काफिला इतना लंबा था कि लखनऊ का सबसे बड़ा मैदान उनके काफिले के सामने छोटा दिखाई देने लगा,कारण कि यह पहली बार देखने को मिला जब राजधानी में हो रही बड़ी रैली में कोई नेता इतना लंबा हुजूम लेकर पहुंचा। इस दौरान अतरौलिया विधानसभा से टिकट की मांग कर रही पूर्व ब्लाक प्रमुख वंदना सिंह ने कहा कि रमाबाई के मैदान में एकत्रित हुजूम ने स्पष्ट कर दिया है कि 2022 के चुनाव में जनता भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन के साथ खड़ी है। और एक बार फिर से निषाद पार्टी के सहयोग से भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है।