
रिपोर्ट : अवनीश उपाध्याय
आजमगढ़ : जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के के जमुखा गांव के जिस दंपती ने सात फेरे लेकर सात जन्म साथ रहने की कसमें खाकर साथ रहने का वादा किया था। मंगलवार की सुबह उनका शव एक ही कमरे में फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। दोनों ने लव मैरिज किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। लेकिन घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर की शादी पिछले वर्ष जून माह में गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी संजू राजभर से हुई थी। धर्मेंद्र व संजू नेे प्रेम विवाह किये थे। सोमवार की रात पति पत्नी भोजन के बाद सोने चले गए। सुबह जब दोनों देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो धर्मेंद्र की मां उसे जगाने कमरे में गयी तो बेटे व बहू का शव सीमेंट शेड में लगे एंगल से झूलता देख सन्न रह गयी। शोर मचाने पर परिवार के साथ ही पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी होने पर संजू के माता पिता व बहन भी मौके पर पहुंच गयी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक धर्मेनद्र मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था। अभी फरवरी माह में वह मुंबई से घर आया है। पत्नी घर पर ही रहती थी। बुधवार को उसका मुंबई जाने का टिकट था। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान का कहना है कि संजू धर्मेंद्र के साथ मुंबई जाना चाहती थी। जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों आत्महत्या कर लिए।