बेटे को बचाने के लिए मां ने लगाई तालाब में छलांग ! दोनो डूबे,प्रशाशन की बड़ी लापरवाही आई सामने

0
1815
Advertisement Girl in a jacket

आजमगढ। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के ताल सलोना के समीप खेतों में धान की रोपाई कर देर शाम नाव से वापस लौट रहे पुत्र आचानक ताल में गिर गया। जिसको बचाने के लिए मां भी ताल में छलांग लगा दी। देर रात तक मां और पुत्र को ढूढा नहीं जा सका था। सूत्रों की मानें तो दोनों की डूबने से मौत हो गयी है। वही जिला प्रशासन की लापरवाही भी सामने आयी। देर रात होने और अंधेरा होने की वजह से जिला प्रशासन ने शव को ढूढने से इंकार कर सुबह तलाश की बात कहीं। जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि जियालाल अपनी पत्नी राधिका पुत्र शिवम उर्फ शिवा और बहन सविता के साथ धान की रोपाई करने के लिए अजमतगढ़ के ताल सलोना के दूसरे पार गई हुई थी। वापस नाव से लौटते समय ताल सलोना के बीच में राधिका का पुत्र शिवम ताल सलोना में आचानक गिर गया। जिसे बचाने के लिए लिए उसकी मां राधिका भी ताल कूद पड़ी और दोनों डूब गए। जिसकी सूचना राघवेन्द्र ने स्थानीय थाने को दी। मौके पर जीयनपुर कोतवाल विमलेश मौर्य और क्षेत्राधिकारी सगड़ी शीतला प्रसाद पांडेय, उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह, सगड़ी तहसीलदार अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन देर रात करीब आठ बजे तक शवों को मल्लाहो द्धारा ताल में तलाश की गयी लेकिन शवों को मल्लाह ताल में ढूढ नही पाये। जिसके बाद जिला प्रशासन ने अपना रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया। सूत्र बता रहे कि जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ताल से यह कह कर वापस लौट आयी कि रात अधिक हो गयी है और अंधेरे में शवों को ढूढा नही जा सकता है। सोमवार की सुबह दोनों शवों की ताल में तलाश की जायेगी। प्रशासन की इस बेरूखी से स्थानीयों में काफी आक्रोश व्यप्त है।