KHABRI LAL : आखिरी काउंटडाउन ! अयोध्या मामले में यही रात अंतिम यही रात भारी

0
767
Advertisement Girl in a jacket

 

रिपोर्ट : राजीव चौहान

आजमगढ : अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट शनिवार को ही फैसला सुना सकता है। बता दें कि अयोध्या की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी और डीजीपी ओपी सिंह से मिलकर कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली थी।

धार्मिक और राजनैतिक रूप से बेहद संवेदनशील मुकदमें के ऐतिहासिक फैसले से पहले सीजेआई ने प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को कोर्ट बुलाकर स्थिति की जानकारी ली थी। बताते चलें कि राम मंदिर की सुनवाई 16 अक्टूबर को पूरी हुई थी। सम्भावित फैसले को देखतें हुए आजमगढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चैबंद इंतजाम पहले से ही पूरा कर ली थी। अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवान जिले में पहुंच चुके है। पुलिस लगातार गांव से लेकर शहर तक रूट मार्च और शांति समिति की बैठको के जरिऐ शांति बनाये रखने की अपील कर रही थी। सूत्रों की मानें तो शनिवार का दिन काफी अहम दिन है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर पर ऐतिहासिक और सुप्रीम फैसला सुना सकती है। सुचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो में देर रात हलचल तेज हो गयी है।