
रिपोर्ट : प्रिंस यादव
आजमगढ़ जिले के नगर के करतालपुर बाईपास पर लगे अपोलो सर्कस के मालिक द्वारा कर्मचारियों व जानवरों को छोड़कर भाग जाने से उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इसे लेकर सामाजिक संगठन भारद के सदस्यों ने जिलाधिकारी से मिलकर सर्कस के मालिक के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है।
करीब दो माह पूर्व नगर के करतालपुर बाईपास पर अपोलो सर्कस लगा। लेकिन बमुश्किल एक सप्ताह चला कि फिरोजाबाद जिले के रहने वाले सर्कस के मालिक सन्तोष कुमार कर्मचारियों से कुछ दिनों वापस आने की बात कह कर फरार हो गया। जब कई दिन बीत गये तो कर्मचारियो ने मालिक को फोन मिलाया लेकिन फोन नहीं उठा। इसी बीच मैनेजर भी फरार हो गया। मालिक और मैनेजर के फरार होने के बाद सर्कस बंद हो गया। करीब दो माह से सर्कस बंद पड़ा है जिससे कर्मचारियों और जानवरों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गयी। यही नहीं कर्मचारियों की मानें तो सर्कस मालिक संतोष ने इन मजदूरो का करीब आठ लाख रूपये की मजदूरी भी नहीं देना चाहता है। भुखमरी से जूझ रहे सर्कसकर्मीयों को भारद ने खाने-पीने की व्यवस्था की व जिलाधिकारी से मिलकर फरार सर्कस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ जिलाधिकारी से निवेदन किया कि सर्कस के मजदूरों को जो भी सम्भव को मदद की जाय जिससे की ये अपने घरों को वापस लौट सके।